रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (इलेक्टॉरल लिटरेसी क्लब- ईएलसी) के अंतर्गत 16 नवम्बर से 18 दिसम्बर 2026 तक संस्थान, विधानसभा एवं जिला स्तर पर निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यार्थियों में निर्वाचन एवं लोकतांत्रिक जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जिले के राजकीय विद्यालयों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा निर्वाचन प्रक्रिया, भारतीय लोकतंत्र, मतदाता अधिकार एवं कर्तव्यों तथा भारत निर्वाचन आयोग से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन तथा मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बनकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें। विद्यालय स्तर पर आयोजित इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना एवं निर्वाचन संबंधी जानकारी का विकास करने का प्रयास किया गया।
3/related/default