क्षेत्रवासियों से वादे के अनुरूप जारी की गई स्वीकृतियां, आगजनी की घटनाओं पर समय रहते पाया जाएगा काबू: मुख्य सचेतक

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से नगर परिषद जालोर एवं नगर पालिका सायला में आपात्कालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 60 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि से नगर परिषद जालोर तथा नगर पालिका सायला में क्विक रिस्पोंस व्हीकल (पिकअप मोडीफाइड अग्निशामक वाहन) तथा फायर बाइक की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद जालोर एवं नगर पालिका सायला को 30-30 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि दीपावली त्योहार के आस-पास बढ़ती आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर क्षेत्रवासियों की मांग पर आमजन से किए गए वादे के अनुरूप उक्त कार्यों की अनुशंषा कर राशि स्वीकृत की गई है। इससे जालोर एवं सायला में आगजनी एवं अन्य आपात्कालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करने में मदद मिलेगी। क्विक रिस्पोंस व्हीकल तथा फायर बाइक उपलब्ध होने से संकरी गलियों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी आपात्कालीन सेवाएं तेजी से पहुंच सकेगीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!