बिरला परिवार ने शिक्षा व स्वतंत्रता संग्राम में निभाई ऐतिहासिक भूमिका: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी की मिट्टी की अपनी अलग पहचान है। यहां के वीर सपूतों ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, वहीं यहां के सेठ-साहूकारों ने देश-विदेश में व्यापार कर अपनी जन्मभूमि की जड़ों को सींचा है। बिरला परिवार भी उन्हीं महान परिवारों में से एक है। बिरला परिवार ने केवल उद्योग और व्यापार में ही देश का नाम रोशन नहीं किया, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को आर्थिक रूप से गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह बात राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने राजभवन में बिरला शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट के दौरान कही। राज्यपाल से बिरला शिक्षण संस्थान के उपनिदेशक (प्रशासन एवं विधि) अजय कुमार अग्रवाल तथा लायजन मैनेजर डॉ.मनोज कुमार कुमार जांगिड़ ने औपचारिक भेंट की। इस दौरान शेखावाटी के शैक्षणिक विकास, संस्थान की गतिविधियों तथा क्षेत्र के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। अजय कुमार अग्रवाल ने राज्यपाल को बताया कि बिरला परिवार ने पिलानी सहित पूरे शेखावाटी को शिक्षा की नई पहचान दिलाने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि बिरला परिवार द्वारा स्थापित बिरला शिक्षण संस्थान, पिलानी ने बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी, बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी बिरला स्कूल, पिलानी, बिरला शिशु विहार, पिलानी, बिरला पब्लिक स्कूल, किशनगढ़, बिरला पब्लिक स्कूल, गंगानगर की स्थापना की। जिसमे आज देश-विदेश से विद्यार्थी पिलानी आकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिससे शेखावाटी की पहचान वैश्विक स्तर तक पहुंची है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव होती है। बिरला परिवार ने शेखावाटी के शैक्षणिक विकास के माध्यम से पूरे क्षेत्र को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भी बिरला परिवार का आर्थिक सहयोग और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। राज्यपाल ने शेखावाटी के शैक्षणिक एवं समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!