खेत में पेड़ काटते समय 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आया किसान, मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


नवलगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नवलगढ़ क्षेत्र के ग्राम नाहरसिंघानी में खेत में पेड़ काटते समय विद्युत करंट लगने से किसान सोमेश महला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान खेत में पेड़ काट रहा था, इसी दौरान वह 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमेश महला परिवार का सहारा था। घटना के बाद उचित मुआवजा देने और हादसे के लिए जिम्मेदार लापरवाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। धरने में प्रधान दिनेश सुंडा, आरएलपी नेता विकास खिचड़, सरपंच प्रतिनिधि मनोज महला, राजेंद्र फौजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!