पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्रीकृष्ण गौशाला लीखवा में गौशाला की अनूठी पहल शुरू की गई।लीखवा के पूर्व सरपंच स्व.चिमन लाल महाजन की धर्मपत्नी स्व.श्रीमती मनी देवी के देहावसान पर उनके द्वादशा पर उनके दिल्ली प्रवासी भामाशाह व गौसेवक सुपुत्र सतीश अग्रवाल सुरेंद्र अग्रवाल ने लीखवा गौशाला में नगद इक्यावन हजार रूपये का सहयोग प्रदान किया। ज्ञात रहे स्व.मनी देवी के सुपुत्रों द्वारा गौशाला में टीन शेड का निर्माण भी करवाया है, साथ में ही इनकी सुपुत्री मुम्बई प्रवासी मंजू मित्तल ने भी टीन शेड का निर्माण करवाया है तथा समय समय पर गौशाला में गायों के लिए चारा हेतु सहयोग भी करती रहती हैं। इनका समस्त परिवार गौशाला के प्रति समर्पित है तथा गांव के विकास हेतु भी हर तरह का सहयोग करते रहते हैं। इस अवसर पर मूलचंद अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संतलाल जांगिड़, महीपाल भाम्बू, गौशाला सचिव भंवर सिंह शेखावत, राकेश सांगवान, मामन सिंह शेखावत, कापरेटिव सोसायटी के उप चैयरमैन जयसिंह नारोलिया सहित अनेक गौसेवक व गणमान्य लोग उपस्थित थे। गौशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा ने भामाशाह व गौसेवक परिवार व उनके सभी परिजनों का आभार व्यक्त किया। गौशाला समिति ने धर्मपरायण स्वर्गीय मनी देवी अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
3/related/default