शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। झुंझुनूं सीएमएचओ (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ.छोटेलाल गुर्जर के कुशल नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने बुधवार को झुंझुनूं शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के सैंपल संग्रहित किए।

*नमूने लेकर जांच हेतु लैब भेजे*

कार्रवाई के दौरान टीमों ने शहर के मुख्य बाजारों और नामचीन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शुद्धता एवं गुणवत्ता की जांच हेतु खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल) लिए गए, जिन्हें त्वरित जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला (लेबोरेटरी) में भेजा गया है। सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात मिलावट पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम 'ए' ने महावीर मावा भंडार व जोधपुर मिष्ठान भंडार सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। अभियान के तहत गठित टीम 'ए', जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ.दीपेंद्र सिंह शेखावत, डॉ.विकास शर्मा तथा केके फुलवा शामिल थे, ने झुंझुनूं शहर के प्रमुख बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया।

* घी एवं नमकीन के सैंपल: टीम 'ए' ने शहर में स्थित महावीर मावा भंडार पर मिलावट की आशंका होने पर मौके से घी तथा नमकीन के नमूने लिए।
* छेना टोस्ट का सैंपल: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर के जोधपुर मिष्ठान भंडार पर भी मिलावट की जांच करने हेतु छेना टोस्ट (बंगाली मिठाई) का सैंपल लिया।
* रसगुल्ला व मावा के सैंपल: इसके अतिरिक्त टीम ने शहर के एक अन्य प्रतिष्ठित खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर रसगुल्ला तथा मावा (खोया) के सैंपल संग्रहित किए।
टीम 'बी' द्वारा चाय, मावा और चावल के सैंपल संग्रहित
अभियान के तहत गठित टीम 'बी', जिसमें लालूराम यादव, महेंद्र सिंह मेहनत कश, सुखदेव सिंह और सुमेर सिंह शामिल थे, ने भी शहर में विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की।
चौथ मल श्याम सुंदर: प्रतिष्ठान से चाय का सैंपल लिया गया।
जोधपुर मिष्ठान भंडार: यहां से मावा तथा मिठाई मावा के नमूने संग्रहित किए गए।
* सुभाष एंड कंपनी: प्रतिष्ठान से गुणवत्ता जांच हेतु चावल का सैंपल लिया गया। टीम 'सी' ने मंडावा रोड पर पनीर, मावा और कलाकंद के लिए नमूने
कार्रवाई की कड़ी में गठित टीम 'सी', जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र चतुर्वेदी, नेमीचंद मीणा, डॉ.निक्की चौधरी तथा विनोद कुमारी शामिल रहे, ने झुंझुनूं में गणेश मंदिर, मंडावा रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। टीम 'सी' ने क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से पनीर के दो, मावा का एक तथा कलाकंद का एक सैंपल लिया। इन सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा और लैब से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे विधिवत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
* आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि दीपावली एवं आगामी त्योहारी सीजन के दौरान आमजन को शुद्ध मावा, मिठाइयां, घी एवं अन्य खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए विभाग का यह जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!