जयपुर: राजधानी जयपुर में गुरुवार को एक युवक की नृशंस हत्या कर शव को पानी के कुंड में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुंड में अधजली अवस्था में युवक का शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोग एकत्र हो गए। मृतक युवक बीती आधी रात को अपने घर से बाहर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह कुंड में शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, स्थानीय थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है तथा परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।
राजधानी में युवक की हत्या कर पानी के कुंड में फेंका, अधजली हालत में शव मिलने से फैली सनसनी
By -
November 19, 2026
0
Tags: