जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर न्यू सांगानेर रोड (गुर्जर की थड़ी से सोडाला तिराहे तक) को 100 फीट चौड़ा करने के लिए चल रहे जेडीए के बुलडोजर अभियान के बाद अब सड़क किनारे फैले मलबे ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को भी कार्रवाई जारी रहने और मार्ग पर बिखरे मलबे के कारण मुख्य सड़क पर यातायात दिनभर रेंगता नजर आया। कार्रवाई के चलते किए गए ट्रैफिक डायवर्जन का सीधा असर मानसरोवर, गोपालपुरा बाईपास, पत्रकार कॉलोनी और सांगानेर जाने वाले वैकल्पिक मार्गों पर भी देखने को मिला। पीक आवर्स में वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा, वहीं टूट-फूट से उड़ रही धूल के कारण स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को सांस लेने में भी तकलीफ हुई। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मलबा जल्द हटाने और नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की है।
न्यू सांगानेर रोड पर ध्वस्तीकरण के बाद बिखरे मलबे से दिनभर रेंगते रहे वाहन, जाम से जूझे राहगीर
By -
November 19, 2026
0
Tags: