जयपुर: गुलाबी नगरी जयपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार रात पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। इस मौके पर स्टैच्यू सर्किल सहित शहर के प्रमुख चौराहों, ऐतिहासिक इमारतों और बाजारों को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। रात के समय स्टैच्यू सर्किल पर भव्य आतिशबाजी की गई, जिससे आसमान सतरंगी छटाओं से नहा उठा। आतिशबाजी और विशेष सजावट को देखने के लिए मानसरोवर, सांगानेर सहित शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित उमड़ पड़े। देशी-विदेशी पर्यटकों ने भी जयपुर की इस ऐतिहासिक शाम को अपने कैमरों में कैद किया। इस दौरान यातायात पुलिस की ओर से प्रमुख मार्गों पर विशेष व्यवस्था की गई।
299वें स्थापना दिवस पर रंगीन रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाया गुलाबी नगर, स्टैच्यू सर्किल पर उमड़ा शहर
By -
November 19, 2026
0
Tags: