निवाई (लालचंद माली): दीपावली पर्व के चलते कृषि उपज मंडी में छह दिन तक कारोबार बंद रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार की कृषि जिंसों का क्रय-विक्रय नहीं होगा। व्यापार मंडल के ताराचन्द बोहरा एवं राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि दीपावली के अवसर पर 5 से 10 नवंबर तक मंडी में अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को प्रातः 10:41 बजे शुभ मुहूर्त में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात मंडी में व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होंगी।
3/related/default