नामांकन के लिए भाजपा निकालेगी विशाल रैली, प्रधान कार्यालय का होगा उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): पंचायतराज चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को सुबह 10 बजे जाट धर्मशाला में प्रधान कार्यालय का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद पार्टी की ओर से विशाल नामांकन रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा एवं शहर महामंत्री जयनारायण कुमावत ने बताया कि समारोह में विधायक रामसहाय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, जिला प्रभारी रामानंद गुर्जर, चुनाव प्रभारी नीरज शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, चुनाव संयोजक शंकर पड़ियार एवं सह-संयोजक नारायण यादव सहित कई अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, अरणिया मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार दोहण सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। कार्यालय उद्घाटन के बाद विशाल नामांकन रैली जाट धर्मशाला से रवाना होकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचेगी। यहां विधायक रामसहाय वर्मा के नेतृत्व में पार्टी के सभी प्रत्याशी निर्वाचन अधिकारी गंभीर सिंह के समक्ष अपने नामांकन दाखिल करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!