गोपाष्टमी पर श्री गोपाल गोशाला में गौभक्ति का भव्य आयोजन, भामाशाह बबीता मुरारका के सहयोग से हुआ तुलादान

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मंगलवार को झुंझुनूं की श्री गोपाल गोशाला में श्रद्धा, भक्ति और गौसेवा का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर भामाशाह बबीता मुरारका पत्नी स्व.हरिकिशन मुरारका के सहयोग से गौमाता का तुलादान किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा-संकल्प से जुड़े इस आयोजन में गौमाता के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं का संदेश दिया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश बसावतिया ने आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में गौमाता को पूजनीय स्थान प्राप्त है। धार्मिक मान्यता के अनुसार गौमाता में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है। गौमाता की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य और मानव जीवन का श्रेष्ठ सेवा भाव है। उन्होंने कहा कि तुलादान का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है और तुलादान से बड़ा कोई दान नहीं होता। गौ सेवा, दान और समर्पण जैसे कार्य समाज में धार्मिक चेतना के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व हमें गौमाता के संरक्षण, संवर्धन और सेवा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। ऐसे पावन अवसरों पर किए गए सेवा एवं दान-पुण्य के कार्य भारतीय संस्कृति की परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। गौमाता की सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व भी है। इस अवसर पर शिवदयाल सैनी, अनिता सैनी, डॉ.भावना शर्मा, सपना राणासरिया, प्रमोद खंडेलिया, प्रमोद टीबड़ा, डॉ.डी.एन. तुलस्यान, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश बसावतिया, संतोष बसावतिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन में उपस्थित लोगों ने गौ सेवा के इस पुनीत कार्य की सराहना की और गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!