मुख्यमंत्री से बिरला शिक्षण संस्थान, पिलानी प्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट, शिक्षा में नवाचार पर हुई चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर/पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला शिक्षण संस्थान, पिलानी के उपनिदेशक (प्रशासन एवं विधि) अजय कुमार अग्रवाल तथा संस्थान के लायजन मैनेजर डॉ.मनोज कुमार जांगिड़ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार आधारित शिक्षण, कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा तथा उद्योग-अकादमिक समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं भविष्य उन्मुख बनाने में किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा को रोजगार, कौशल विकास और भारतीय संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता भी व्यक्त की।
बैठक के दौरान बिरला शिक्षण संस्थान की ओर से शिक्षा क्षेत्र में संस्थान के दीर्घ अनुभव, नवाचार आधारित पहल तथा अकादमिक उत्कृष्टता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा सुधार, शिक्षक प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के विस्तार के लिए सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अजय कुमार अग्रवाल के औद्योगिक एवं प्रबंधकीय अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की उद्योग नीति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके अनुभव एवं सुझावों का भी लाभ लिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय से राजस्थान के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!