नांगल बैरसी में मनाया गया संविधान दिवस, अंबेडकर को पहनाई माला

AYUSH ANTIMA
By -
0

नांगल बैरसी/दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): कस्बे के अंबेडकर सर्किल पर गुरूवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन न्यू अंबेडकर बिरसा विकास संस्थान, नांगल बैरसी की ओर से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला पहनाकर की गई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई बांटी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का अधिकार और सम्मान देता है। यह हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान ही देश की एकता और अखंडता की सबसे बड़ी ताकत है। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने वंचित, शोषित और गरीब वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। आज उन्हीं के बनाए संविधान की वजह से हर नागरिक को बराबरी का हक मिला है। युवाओं को संविधान को पढ़ना और समझना चाहिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक कुमार सामरिया, सचिव लालचन्द बैरवा, नरेश कुमार बैरवा, गोपीराम बैरवा, रत्नेश कुमार बैरवा, प्रभु दयाल हरिजन, कमल वर्मा, जय सिंह बैरवा, दिलकुश, ओम बैरवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!