निहालपुरा/दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): अंबेडकर युवा जन जाग्रति मंडल के तत्वावधान में बैरवा मोहल्ला निहालपुरा में राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। संस्थापक अध्यक्ष इंजी.राकेश कुमार मेहरा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान के प्रमुख शिल्पकार एवं प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर तथा संविधान सभा के सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। मंडल कोषाध्यक्ष गोविन्द मेहरा ने सभी को संविधान की उद्देशिका का वाचन करवाया और न्याय, स्वतंत्रता, समता तथा बंधुता के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का सभी ने संकल्प लिया। यह दिन 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने की ऐतिहासिक स्मृति में मनाया जाता है। 02 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ। इस दौरान पूर्व वार्ड पंच सीमा देवी, पेंटर आर्टिस्ट अशोक निहालपुरा, मंडल सचिव प्रवीण मेहरा, कोषाध्यक्ष गोविंद मेहरा, बीना देवी, पूनम, लाली, रूकमणी, छात्रा शिवानी, खुशी, युविका, भूमिका, छात्र चित्रांशु, प्रिंस, दीपेश आदि ने माय भारत संविधान प्रश्नोत्तरी में भाग लिया व मौजूद रहे।
3/related/default