दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद उप प्रमुख पद पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी छोटूराम मीणा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
3/related/default