भाजपा प्रत्याशी को महज 5 वोट, कांग्रेस को मिले 26 मत; जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा बरकरार

AYUSH ANTIMA
By -
0

टोंक (लालचंद माली): जिला परिषद टोंक में जिला प्रमुख के बाद अब उप जिला प्रमुख पद पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज कर अपना कब्जा जमा लिया है। उप जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आशाराम धाकड़ ने भाजपा प्रत्याशी को 21 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही जिला परिषद के दोनों प्रमुख पदों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। उप जिला प्रमुख पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी आशाराम धाकड़ को 26 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी को महज 5 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार धाकड़ ने 21 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर उप जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की। जीत की घोषणा होते ही जिला परिषद परिसर में कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल छा गया। समर्थकों ने नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख आशाराम धाकड़ को बधाई देकर खुशी जाहिर की। जिला कलेक्टर ने धाकड़ को निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपकर उन्हें पद पर निर्वाचित घोषित किया।
गौरतलब है कि इससे पहले जिला प्रमुख पद के चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी अलका बैरवा ने भाजपा प्रत्याशी को 26-5 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। अब उप जिला प्रमुख पद पर भी कांग्रेस की जीत के साथ टोंक जिला परिषद में दोनों प्रमुख पद कांग्रेस के खाते में चले गए हैं।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!