बाल विवाह के खिलाफ विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, जागरूकता रैली निकाल दिया सामाजिक बदलाव का संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में सिकोईडिकोन संस्था एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से संचालित परियोजना ‘न्याय तक पहुंच’ के तहत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बाल विवाह, कम उम्र में विवाह और जबरन विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देकर इसके उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। इसके बाद विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने नारों और तख्तियों के माध्यम से बाल विवाह रोकने तथा बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया। प्रधानाचार्य कुम्भाराम चौधरी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में बाधक है। विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक होकर परिवार और समाज में इस कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। वहीं, परियोजना समन्वयक देवेन्द्र कुमार जांगिड़ ने 100 दिवसीय अभियान एवं 27 नवंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल विनोद कुमार शर्मा, रमेश चन्द शर्मा, विमल कुमार, किरण शर्मा, राजेन्द्र सहित संस्था के कार्यकर्ता एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!