निवाई (लालचंद माली): वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का निवाई की पावन धरा पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निवाई से गुजरने के दौरान निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जयसिंहपुरा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र चंवरिया, भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, जितेंद्र विजय, जितेंद्र धरवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ओम बिरला के दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके स्वागत के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। गौरतलब है कि वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन में देश-विदेश से आए प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य महिला नेतृत्व को वैश्विक स्तर पर नई दिशा प्रदान करना, महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और अधिक मजबूत बनाना है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को लेकर वनस्थली विद्यापीठ सहित निवाई क्षेत्र में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का निवाई में भव्य स्वागत, वनस्थली विद्यापीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन में हुए शामिल
By -
November 21, 2026
0
Tags: