बस स्टैंड रोड पर चोरों का धावा, सिद्धि विनायक ज्वैलर्स से 5 से 8 लाख के गहने पार

AYUSH ANTIMA
By -
0


टोंक (लालचंद माली): शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब व्यस्ततम इलाकों में स्थित प्रतिष्ठान भी सुरक्षित नहीं हैं। शहर के सबसे व्यस्त बस स्टैंड रोड के समीप स्थित सिद्धि विनायक ज्वैलर्स शोरूम को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत 5 से 8 लाख रुपए बताई जा रही है। वारदात के बाद व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार चोरों ने शोरूम को निशाना बनाकर वहां रखे कीमती सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से नजर आ रही हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। इधर, शहर के अत्यंत व्यस्त और प्रमुख मार्ग के समीप ज्वैलरी शोरूम में हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। जब शहर के प्रमुख बाजार और व्यस्त मार्ग के प्रतिष्ठान ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजिमी है। अब पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और चोरी गए आभूषण बरामद करने की चुनौती है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!