मैणास में युवा कांग्रेस की ओर से मनाया युवा विरासत महोत्सव: विद्यार्थियों का किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


नवलगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित युवा विरासत महोत्सव के तहत नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मैणास गांव स्थित निजी विद्यालय में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवशाली विरासत, महापुरुषों के विचारों और लोकतांत्रिक मूल्यों से परिचित कराया गया। पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान देने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को इतिहास और संवैधानिक मूल्यों से जोड़ते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। युवा विरासत महोत्सव के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष एवं झुंझुनूं जिला प्रभारी निशा खीचड़ तथा जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपाध्यक्ष कामेश्वर मील के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट ने बताया कि युवा विरासत महोत्सव के माध्यम से जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें देश के इतिहास, महापुरुषों के विचारों और लोकतांत्रिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। सूरजगढ़ सहित जिले के अन्य इलाकों में भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर अभियान में भागीदारी निभाई। जबकि सूरजगढ़ ब्लॉक में अध्यक्ष अंकित नेहरा के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इस अवसर पर संदीप गढ़वाल, रामपाल यादव, सुमित चौधरी, विपिन नूनियां, राजेश गोदारा, रोहित मान सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी और युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट ने कहा कि अभियान का संकल्प हर प्रतिभा को सम्मान, हर युवा को अवसर और हर पीढ़ी को अपनी विरासत पर गर्व का भाव दिलाना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!