चिकित्सा शिविर का 380 लोगों ने उठाया लाभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल‌ रानी अहिल्या वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय खींवाराम महलावत की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र डॉ.अनिल महलावत के सौजन्य से चावो दादी मंदिर में नेत्र चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि शिविर में आंखों के 216 रोगियों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां एवं 105 चश्मे दिए गए। 35 मोतियाबिंद रोगियों का चयन किया, जिनके ऑपरेशन कराए जाएंगे। मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप के 84 रोगियों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई, अन्य बीमारियों के 80 रोगियों की जांच के साथ-साथ दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की गई। शिविर में डॉ.नंदकिशोर टिबड़ा, डॉ.सौम्य महलावत, डॉ.सुरेश रूलानिया, डॉ.कुंदन सेन, डॉ.कुलजीत सिंह, डॉ.नीलेश नामा, डॉ.राकेश भामू, डॉ.संजय सिंह डूडी, डॉ.स्मिता सोनी, डॉ.हितेश सोनी, डॉ.नवीन सैनी ने अपनी सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम में डॉ.एसएन शुक्ला, प्रहलाद अग्रवाल, डॉ.सौम्य महलावत, नरेंद्र व्यास, राजेंद्र प्रसाद जोशी, महेश कुमार मुंड, नागरमल जांगिड़, सीताराम सैनी, सुभाष चंद्र जोशी, देवेंद्र कुमार गोड़, राजदीप महर्षि, ओमप्रकाश ककराणीया, सूमेर सिंह कर्णावत, रमाकांत हलवाई, रूपेश खेतान, पवन कुमार खेतान, हरि शंकर खेतान, आरती मूंड, सुधा पूनिया, पंकज जालान, शिवरतन पंसारी, डॉ.अनिल अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, प्रदीप कुमार शुक्ला, शिव प्रसाद महर्षि, चंद्र प्रकाश जालान, मुबारक अली पहाड़ियांन, रमेश चंद्र अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मनीष कुमार अग्रवाल, अकराज कुरेशी सहित काफी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!