108 वर्ष की उम्र में भी लोकतंत्र के प्रति जज्बा बरकरार, छगन कंवर ने किया मतदान

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी की अनूठी मिसाल ग्राम भुरटिया निवासी 108 वर्षीय बुजुर्ग छगन कंवर ने पेश की। उन्होंने ग्राम पंचायत हरभावता में मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। 108 वर्ष की उम्र में भी मतदान को लेकर उनका उत्साह देखते ही बना। उम्र के इस पड़ाव पर मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालना उनके लोकतंत्र के प्रति समर्पण और जागरूकता को दर्शाता है। उनका यह जज्बा उन लोगों के लिए प्रेरणादायक संदेश है, जो छोटी-छोटी परेशानियों के चलते मतदान से दूरी बना लेते हैं। छगन कंवर ने अपने मतदान से यह संदेश दिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मत की अहम भूमिका होती है। उनका उत्साह मतदान के प्रति जागरूकता की एक मिसाल बन गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!