लक्ष्मणगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गौ सेवा केंद्र रेवासाधाम में गोपाष्टमी पर्व 17 नवंबर, मंगलवार को प्रातः 11 बजे मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन समिति के अध्यक्ष पवन मोदी ने बताया कि कार्यक्रम में पावन सानिध्य साध्वी समदर्शी जी पीठाधींश्वर श्री शक्तिपीठ वात्सल्य धाम जयपुर का होगा। जबकि मुख्य अतिथि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि पद्मश्री प्रहलाद राय सोभासरिया, चेयरमैन रूपा फाउंडेशन कोलकाता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमसिंह बाजोर अध्यक्ष सैनिक कल्याण बोर्ड करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गजानंद कुमावत भाजपा नेता, डॉ.जयेश मित्तल, चेयरमैन मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर (सीकर) होंगे। मोदी ने बताया की गौसेवा केंद्र में सप्त गौ माता मंदिर में वेदलक्षणा गौमता की विशेष पूजा का कार्यक्रम होगा व ग्यारह हज़ार दीपक की दीप ज्योति से सप्त गौमाता मंदिर जगमगायेगा व सप्त गौमाता मंदिर में दीपदान होगा। मोदी ने बताया कि गौपाष्टमी पर्व पर गौ सेवा केंद्र में तुलादान का विशेष आकर्षण होगा। सप्त गौमाता मंदिर में वेदलक्षणा गौमाता की मंत्रोचार के साथ पंडितों द्वारा पूजा करायी जायेगी।
3/related/default