टोंक (लालचंद माली): राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह मंगलवार को टोंक पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे में सक्रियता नजर आई। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने टोंक जिले के घास गांव में उपसरपंच पद के लिए हो रहे मतदान का निरीक्षण कर चुनाव प्रक्रिया एवं मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान की गतिविधियों को देखा तथा चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के संचालन और निर्वाचन संबंधी तैयारियों का अवलोकन किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा सहित प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को जिले में पंचायत चुनाव को लेकर की गई व्यवस्थाओं और निर्वाचन प्रक्रिया की प्रगति से अवगत कराया। राज्य निर्वाचन आयुक्त के दौरे को लेकर जिले के निर्वाचन तंत्र में विशेष सक्रियता देखने को मिली। घास गांव में मतदान का निरीक्षण करने के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त के कलेक्ट्रेट पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वे निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों की जानकारी लेंगे। उनका यह दौरा पंचायत राज चुनाव की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुचारू संचालन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पंचायत चुनाव की व्यवस्थाओं का जायजा लेने टोंक पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त, घास गांव में मतदान प्रक्रिया का किया निरीक्षण
By -
November 17, 2026
0
Tags: