8 दिन के प्रचार में ग्रामीणों ने सौंपी गांव की कमान, सरपंच पुष्पा बैरवा बोलीं—पलेई की तकदीर ही नहीं, तस्वीर भी बदल दूंगी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): ग्राम पंचायत पलेई की नवनिर्वाचित सरपंच पुष्पा बैरवा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने के साथ ही पंचायत के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे ग्राम पंचायत पलेई की तकदीर ही नहीं, बल्कि तस्वीर भी बदलकर रख देंगी। गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पलेई में सरपंच पद को लेकर ग्रामीणों की मांग पर पुष्पा बैरवा ने चुनाव मैदान में कदम रखा। महज आठ दिनों के प्रचार-प्रसार के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए सरपंच की जिम्मेदारी सौंपी। ग्राम पंचायत में करीब 2900 मतदाता हैं तथा इसके अंतर्गत तीन राजस्व गांव आते हैं। पुष्पा बैरवा के सरपंच निर्वाचित होने और शपथ ग्रहण करने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन कर बधाई दी। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत के विकास को लेकर उनसे उम्मीदें जताई। नवनिर्वाचित सरपंच पुष्पा बैरवा ने कहा कि ग्रामीणों ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। पंचायत के प्रत्येक गांव और प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना उनका लक्ष्य रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!