रानीवाड़ा/जालौर: पंचायत समिति रानीवाड़ा की ग्राम पंचायत बामनवाड़ा में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत रूप से पंचायत का कार्यभार संभाल लिया। नवनियुक्त सरपंच करता राम देवासी, उप सरपंच कृष्ण कोली सहित सभी वार्ड पंचों ने पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान पंचायत के कार्मिकों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। ग्राम विकास अधिकारी सुरेश बिश्नोई ने बताया कि नवनिर्वाचित सरपंच, उप सरपंच एवं वार्ड पंचों ने पंचायत की जिम्मेदारी संभाल ली है। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने की दिशा में नई जिम्मेदारी शुरू की गई। इस अवसर पर नवनियुक्त सरपंच करता राम देवासी ने कहा कि ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। गांव में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक गांव और ढाणी में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाना प्राथमिकता रहेगी। उप सरपंच कृष्ण कोली एवं वार्ड पंचों ने भी पंचायत के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प जताया। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यभार संभालने पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।
बामनवाड़ा में सरपंच देवासी, उप सरपंच कोली सहित वार्ड पंचों ने संभाला पंचायत का कार्यभार
By -
November 19, 2026
0
Tags: