रानीवाड़ा/जालोर: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की आहोर, जालोर, भाद्राजून, सायला, भीनमाल, उम्मेदाबाद, जसवंतपुरा, सांचौर, चितलवाना, भादरूणा, सरवाना, रानीवाड़ा, बागोड़ा एवं सरनाऊ पंचायत समितियों के सदस्यों व जिला परिषद जालोर के सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए मतगणना जिला मुख्यालय स्थित वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जालोर में 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी। मतगणना से पूर्व संबंधित पंचायत समिति क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में सुबह 7 बजे स्ट्राँग रूम खुलवाये जाएंगे।
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026: जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतगणना आज
By -
November 19, 2026
0
Tags: