अलवर (श्रीराम इंदौरिया): आजाद मंच भारत (रजि.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देशबंधु जोशी ने अलवर जिले की अनारक्षित सरपंच सीटों पर आरक्षित वर्ग एवं सामान्य वर्ग के निर्वाचित उम्मीदवारों के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अनारक्षित सीटें सभी वर्गों के लिए खुली होती हैं, लेकिन सामान्य वर्ग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की वास्तविक स्थिति सामने आना आवश्यक है। राजनीतिक आरक्षण की निरंतरता एवं निर्धारित अवधि को लेकर भी समीक्षा और पारदर्शिता होनी चाहिए।
*उपलब्ध नहीं है आंकड़े*
उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों से मांग की कि अनारक्षित सीटों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के विजयी उम्मीदवारों का वर्गवार विवरण सार्वजनिक किया जाए। लोकतंत्र में पारदर्शिता, समान अवसर एवं निष्पक्ष प्रतिनिधित्व ही जनविश्वास की आधारशिला हैं।