कोथून-लालसोट हाईवे पर जिंदगी की जंग हारा युवक, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

AYUSH ANTIMA
By -
0


टोंक (लालचंद माली): निवाई क्षेत्र के दत्तवास थाना इलाके में कोथून-लालसोट हाईवे पर सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सवाईमाधोपुर निवासी मानसिंह गुर्जर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मान सिंह गुर्जर कोथून-लालसोट हाईवे पर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला था। इसकी सूचना मिलने पर दत्तवास थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से चाकसू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग में युवक हार गया और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक किन परिस्थितियों में घायल होकर हाईवे किनारे पहुंचा, उसके साथ कोई हादसा हुआ या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!