निवाई पंचायत समिति की 52 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित, झिलाय में सबसे बड़ी जीत तो रजवास में सबसे कम अंतर से हुआ मुकाबला

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पंचायतराज चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति निवाई की 52 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणाम सामने आने के साथ ही गांवों में कहीं जीत का जश्न मनाया गया तो कहीं हार-जीत को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांवों की सरकार की कमान नए सरपंचों को सौंपी है। चुनाव परिणामों के अनुसार झिलाय ग्राम पंचायत में उम्मेद सिंह कसाणा ने 2876 मत प्राप्त कर भंवर लाल यादव को 1631 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं खणदेवत में मुकेश मीणा ने 1745 मत प्राप्त कर 1278 मतों से जीत दर्ज की। सिरस ग्राम पंचायत में नीलू पारीक 2102 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। उन्होंने पारो देवी को 1320 मतों से हराया। इसी प्रकार रामनगर धतूरी में चिरंजी लाल मीणा ने 886 मतों, बहड़ में सायर देवी ने 858 मतों तथा करेड़ा बुजुर्ग में अनिल कुमावत ने 702 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं सबसे नजदीकी मुकाबलों में रजवास ग्राम पंचायत में अशोक खटीक ने सतीश को महज 22 मतों से हराकर जीत दर्ज की। भांवता में कजोड़ 27 मतों से तथा कैरोद-गोपालपुरा में पूजा मेघवाल 41 मतों से विजयी रहीं। अन्य ग्राम पंचायतों में हिंगोटिया से छीतर नायक, श्रीरामपुरा उर्फ नयागांव से मंदोरी देवी, सैदरिया खुर्द से रूकमा गुर्जर, गुन्सी से सूरज प्रजापत, कुरावदा-सीपुरा से पायलट मीणा, चतुर्भुजपुरा से कैलाशचंद जाट, लुहारा से केदार चौधरी, भरथला से समोदरा मीणा, ललवाड़ी से मंजू कंवर, संग्रामपुरा से बीना बैरवा और आकोडिया से मुकेश मीणा ने जीत हासिल की। इसी प्रकार खण्डवा से कोशल्या बैरवा, गुढ़ा आनन्दपुरा से राजन्ति मीणा, करीरिया से काली गुर्जर, तुर्किया उर्फ महापुरा से फोरन्ती मीणा, हिंगोनिया बुजुर्ग से विश्राम राणा, बनस्थली से सूरजा देवी, जगतपुरा से रमेशी मीणा, खिड़गी से रामस्वरूप ठेकेदार, मूण्डिया से पप्पू लाल मीणा, चनानी से माया और हरभांवता से बाबूलाल मेहरा सरपंच निर्वाचित हुए। इसके अलावा बस्सी से शिमला गुर्जर, दहलोद से सम्पत सिंह, सिरोही से रवि, बड़ागांव उर्फ टिटोली से हनुमान गुर्जर, डांगरथल से सुरता देवी, हनौतिया बुजुर्ग से गुड्डी कंवर, सजिया से सीमा, सिन्दरा से हनुमान बैरवा, पलेई से पुष्पा देवी, सीदड़ा से रोशनता विजय, राहोली से कानी देवी, बंशीपुरा से फोरंती देवी, बिडोली से राजाराम मीणा, नोहटा से आरडी गुर्जर, सुनारा से राजेन्द्र, जोधपुरिया से अनिता, जामडोली से संतोष, पहाड़ी से रामराज गुर्जर, नटवाड़ा से सोनू देवी, दत्तवास से मिश्री गुर्जर और अरनिया से प्रधान गुर्जर ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों के बाद अब सभी ग्राम पंचायतों में नव निर्वाचित सरपंचों के सामने गांवों के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, पेयजल, सड़क, सफाई, नाली निर्माण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!