जयपुर (अतुल जैन): भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष अमित गोयल द्वारा जयपुर शहर के सभी 33 मंडलों में संगठनात्मक प्रवास एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में सोमवार को इस प्रवास अभियान का शुभारंभ आदर्श नगर विधानसभा के आदर्श नगर मंडल से हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित गोयल, आदर्श नगर मंडल अध्यक्ष विकास कोठारी के निवास स्थान कोठारी भवन पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष ने आदर्श नगर मंडल के वरिष्ठ एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं तथा परिवारजनों के साथ आत्मीय मुलाकात की। सभी के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और पारंपरिक रूप से रामा-श्यामा कर कुशलक्षेम जानी। उनका सहज, सरल एवं आत्मीय व्यवहार उपस्थित कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रसन्नता का विषय रहा। इस अवसर पर आदर्श नगर मंडल अध्यक्ष विकास कोठारी, सूरजपोल मंडल अध्यक्ष विनय कुलवाल, जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा सहित आदर्श नगर मंडल के अनेक वरिष्ठ एवं प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। जिला अध्यक्ष गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए संगठनात्मक परिवार के रूप में आपसी जुड़ाव और पारिवारिक संबंधों की भावना को महत्व दिया। मंडल अध्यक्ष कोठारी ने जिला अध्यक्ष के इस आत्मीय प्रवास, स्नेहिल व्यवहार एवं कार्यकर्ताओं को दिए गए समय के लिए आभार व्यक्त किया।
जयपुर शहर के सभी 33 मंडलों तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने की यह पहल संगठन और कार्यकर्ता के बीच आत्मीय जुड़ाव को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
*विकास कोठारी*
अध्यक्ष, आदर्श नगर मंडल
भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर