लालसोट/दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): महाराजपुरा-गुड़िया तालाव गांव में जिस गांव में बीता बचपन, उसी गांव से पलायन करने पर मजबूर हुआ एक परिवार और जैसे ही उस परिवार ने आंसुओं के साथ गांव से पलायन किया, पूरा गांव उनके लिए धरने पर बैठ गया। बताया जा रहा है कि महाराजपुरा-गुड़िया तालाव गांव में वर्षों से इसी गांव में रह रहे थे। यहीं बच्चे पैदा हुए, यहीं खेले-कूदे, यहीं बूढ़े माता-पिता ने अपनी पूरी जिंदगी काट दी। छोटा सा कच्चा घर था, टीन का शेड था, पर वो ही उनकी दुनिया थी। परिवार का कहना है कि पिछले कई समय से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। डर के साए में जीना... अब रोज की आदत बन गई थी और फिर एक दिन वो हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। परिवार के पुरुष जब एसडीएम कार्यालय में गुहार लगाने गए थे, पीछे से घर पर बुलडोजर चला दिया गया। परिवार का आरोप है कि महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों की मौजूदगी में ही उनका मकान, कच्चा घर और टीनशेड तोड़ दिया गया।
*जिस घर को सालों की मेहनत से बनाया था, वो पल भर में मिट्टी में मिल गया*
*आखिरकार पलायन ही एकमात्र रास्ता बचा.......*
आंखों में आंसू लेकर, छोटे-छोटे बच्चों का हाथ पकड़कर, बचा-कुचा घरेलू सामान समेटकर परिवार को अपने ही गांव महाराजपुरा-गुड़िया तालाव से पलायन करना पड़ा।
जिस गांव को अपना समझा था, उसी गांव से पलायन करते वक्त बच्चों की आंखों में भी आंसू थे।
*और फिर गांव ने वो कर दिखाया जो इतिहास बन गया...*
पीड़ित परिवार के पलायन करते ही पूरा गांव सह नहीं पाया और पलायन के बाद महाराजपुरा-गुड़िया तालाव गांव वाले धरने पर बैठ गए।
बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, नौजवान... सब एक साथ पीड़ित परिवार के घर के बाहर बैठ गए। गांव वालों का कहना है कि जब तक इस परिवार का पलायन वापस नहीं होगा, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, हम यहां से नहीं उठेंगे।
*इधर सोशल मीडिया पर भी जनता उतर आई*
जब पीड़ित परिवार के पलायन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो जैसे लोगों का दिल पिघल गया। रोते हुए बच्चे, टूटा हुआ घर और दर्द में डूबी आवाज... ये वीडियो देखते ही फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम हर जगह बस एक ही आवाज गूंज रही है-पलायन किए परिवार को न्याय मिलना चाहिए। अब सवाल ये है कि जब पूरा गांव धरने पर है और जनता सोशल मीडिया पर पीड़ित के साथ खड़ी है, तो क्या प्रशासन इस परिवार का पलायन रुकवाकर उन्हें फिर से अपने ही गांव महाराजपुरा-गुड़िया तालाव में चैन से बसा पाएगा।