निवाई (लालचंद माली): पंचायत चुनाव के तहत चनानी ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान फर्जी मतदान की शिकायत सामने आने से चुनावी माहौल गरमा गया। सरपंच प्रत्याशी बाबूलाल मीणा ने फर्जी मतदान होने की शिकायत करते हुए इस पर सवाल उठाए हैं। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने भी कुछ लोगों पर मिलीभगत कर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाया है।फर्जी मतदान की सूचना सामने आने के बाद गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। ग्रामीणों और प्रत्याशी की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर मतदान केंद्र के आसपास भी चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं। मामले को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, दूसरी ओर रिटर्निंग ऑफिसर गंभीर सिंह ने ग्राम पंचायत चनानी में फर्जी मतदान होने की बात से स्पष्ट इनकार किया है। ऐसे में एक तरफ प्रत्याशी और ग्रामीण फर्जी मतदान की शिकायत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निर्वाचन अधिकारी ने ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है।फिलहाल फर्जी मतदान की शिकायत और निर्वाचन अधिकारी के इनकार के बीच चनानी ग्राम पंचायत का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
चुनावी पंचायत में फर्जी मतदान की शिकायत से मचा हड़कंप, प्रत्याशी ने उठाए सवाल; निर्वाचन अधिकारी ने किया इनकार
By -
November 16, 2026
0
Tags: