पिलानी उप प्रधान चुनाव में कांटे की टक्कर, वेदप्रकाश बांगड़वा 2 वोट से जीते: सरोज जांगिड़ को मिली हार

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी पंचायत समिति के उप प्रधान पद के चुनाव में शनिवार को वेदप्रकाश बांगड़वा निर्वाचित हुए। उन्होंने कड़े मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी सरोज देवी जांगिड़ को 2 मतों से हराया। मतदान में कुल 17 मत पड़े, जिनमें एक मत खारिज हो गया। वेदप्रकाश बांगड़वा को 9 मत मिले, जबकि सरोज देवी जांगिड़ को 7 मत प्राप्त हुए। इस तरह वेदप्रकाश बांगड़वा ने 2 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर उप प्रधान पद हासिल किया। मतदान के दौरान करीब साढ़े तीन बजे मणी देवी मतदान केंद्र पहुंचीं। इस दौरान उनके बेटे सुरेंद्र भगिना ने चश्मे का बहाना लेकर स्वयं मतदान करने का प्रयास किया। नियमानुसार केवल पंजीकृत मतदाता को ही मतदान करने की अनुमति होने के कारण प्रशासन ने सुरेंद्र को वोट डालने से रोक दिया। प्रशासन की सख्ती के बाद मामला शांत हुआ। करीब एक घंटे बाद शाम साढ़े चार बजे मणी देवी स्वयं चश्मा लेकर मतदान केंद्र पहुंचीं और नियमानुसार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!