लक्ष्मणगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विधानसभा क्षेत्र की बलारां, लक्ष्मणगढ़ व नेछवा पंचायत समिति के उप प्रधान के हुए चुनाव में भी भाजपा का पूरी तरह सफाया हो गया और कांग्रेस के तीनों पंचायत समितियों में उप प्रधान बन गये। शनिवार को उप प्रधान के लिए हुए चुनाव में बलारां पंचायत समिति में रुबिया बानो, लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में दाऊद अली व नेछवा पंचायत समिति में राकेश कुमार कांग्रेस के उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों में प्रधानी के बाद उपप्रधानी पर भी कांग्रेस का कब्जा
By -
November 28, 2026
0
Tags: