पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को पिलानी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 19 में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा समाज सुधार के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष नायक, मनीषा नायक, संतोष सैनी, चंदा देवी, मंजू शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, पिंकी वर्मा, ललिता शर्मा, रजनी शर्मा, अफसाना बानो और अर्चना देवी सहित पूर्व पार्षद विशाल नायक, रोहित नायक, निखिल, अभिनव नायक, कुणाल और यस्मिता नायक मौजूद रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएं पूर्व पार्षद विशाल नायक की ओर से की गईं।
3/related/default