पंचायत समिति चिड़ावा के उप प्रधान बने कांग्रेस के विकास कटेवा: 13 मतों से दर्ज की जीत

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पंचायत समिति चिड़ावा के उप प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के विकास कटेवा ने जीत हासिल कर उप प्रधान पद पर कब्जा जमाया। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विकास कटेवा को 13 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मुकेश कुमार को 6 मतों से संतोष करना पड़ा। उप प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से विकास कटेवा ने तथा भाजपा की ओर से मुकेश कुमार ने अपनी दावेदारी पेश की थी। मतदान के बाद आए परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी विकास कटेवा ने स्पष्ट बहुमत से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पंचायत समिति चिड़ावा में कांग्रेस ने उप प्रधान पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!