राष्ट्रीय युवा महोत्सव-विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय सांस्कृतिक ट्रेक का आयोजन 19 नवम्बर को

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): ’’राष्ट्रीय युवा महोत्सव-विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’’ के अन्तर्गत ’’विकसित भारत के लिये नशामुक्त युवा’’ विषय पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक ट्रेक कार्यक्रम का आयोजन 19 नवम्बर, गुरूवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, (डाइट) जालोर में आयोजित किया जाएगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल गोदारा ने बताया कि जिला स्तरीय ‘‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव-विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’’ के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होगी, जिसमें सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गायन, चित्रकला, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवा कलाकार संभाग स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!