रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): भारत सरकार के अधीन कार्यरत रेल मंत्रालय की रेलवे परियोजना के तहत जसवंतपुरा तहसील के ग्राम मोदरा, खांडादेवल एवं खानपुर में अवाप्त भूमि के मुआवजे के संबंध में संबंधित खातेदारों एवं हितबद्ध व्यक्तियों को सक्षम प्राधिकारी (भूमि अवाप्ति) एवं उपखण्ड अधिकारी, जसवंतपुरा द्वारा पूर्व में व्यक्तिगत नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उपखण्ड अधिकारी जसवंतपुरा ने संबंधित खातेदारों, उनके विधिक वारिसों एवं हितबद्ध व्यक्तियों को पुनः सूचित किया है कि वे आगामी 15 दिवस के भीतर जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं वारिसान संबंधी दस्तावेज सहित आवश्यक अभिलेख संलग्न कर मुआवजा दावा आवेदन सक्षम प्राधिकारी (भूमि अवाप्ति) के कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार मुआवजा राशि सक्षम न्यायालय में जमा करवा दी जाएगी। इसके पश्चात मुआवजा प्राप्त करने के लिए संबंधित व्यक्ति को सक्षम न्यायालय में ही दावा प्रस्तुत करना होगा।
भूमि अवाप्ति के मुआवजा दावों के लिए संबंधित खातेदार एवं हितबद्ध व्यक्ति 15 दिवस में करें आवेदन
By -
November 17, 2026
0
Tags: