पंचायती राज चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक 18 नवंबर को भी माने जाएंगे चुनाव ड्यूटी पर

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में चतुर्थ चरण में पंचायत समिति खेतड़ी, बबाई, मंडावा एवं अलसीसर में चुनाव संपन्न करवाने के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी (ग्राम पंचायत) एवं मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों को 18 नवंबर 2026 को भी चुनाव ड्यूटी पर माना जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाने के बाद चुनाव सामग्री जमा करवाने एवं देर रात्रि तक वापसी होने के कारण संबंधित कार्मिकों को 18 नवंबर को भी चुनाव ड्यूटी पर माना जाएगा। ऐसे कार्मिकों को इस दिन अपने संबंधित विभाग में उपस्थिति दर्ज करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इस दिवस के लिए कार्मिकों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!