निवाई (लालचंद माली): कृषि उपज मंडी निवाई में गुरुवार, 19 नवंबर को विभिन्न कृषि जिंसों के भाव में तेजी देखने को मिली। मंडी में तिल और मूंगफली के भावों ने किसानों का ध्यान खींचा। तिल के भाव अधिकतम 16,500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए, जबकि टॉप क्वालिटी देसी मूंगफली 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। जानकारी के अनुसार मंडी में तिल के भाव 14,000 से 16,500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। उड़द 6,000 से 8,000 रुपए तथा मूंगफली 6,500 से 7,500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिकी। वहीं उच्च गुणवत्ता वाली देसी मूंगफली के भाव 10,000 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए।इसी प्रकार बाजरे के भाव 2,611 से 2,850 रुपए प्रति क्विंटल रहे, जबकि चना 7,200 से 7,300 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। सरसों के भाव में भी मजबूती देखने को मिली। 42 प्रतिशत तेल की गुणवत्ता वाली सरसों का भाव अधिकतम 9,750 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। मंडी में कृषि जिंसों के भाव में तेजी से किसानों को अपनी उपज के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि जिंसों की गुणवत्ता और नमी के आधार पर भावों में अंतर रहा।
मंडी में कृषि जिंसों के भाव में उछाल, तिल 16,500 और देसी मूंगफली 10 हजार रुपए क्विंटल तक पहुंची
By -
November 19, 2026
0
Tags: