सिंधी साहित्य सम्मेलन में निवाई की योग्यता-ऋचा इसरानी ने बिखेरी प्रतिभा, 130 साहित्यकारों ने लिया भाग

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित राऊ में आयोजित सिंधी साहित्य सम्मेलन में निवाई की युवा साहित्यकार योग्यता इसरानी एवं ऋचा इसरानी ने अपने व्याख्यानों से साहित्यिक प्रतिभा का परिचय दिया। सिंधी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश की ओर से आयोजित सम्मेलन में देशभर के 130 साहित्यकारों, शोधार्थियों एवं भाषा विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलगुरु मिलिंद दांडेकर ने की। मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी ने युवा पीढ़ी को मातृभाषा एवं साहित्य के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान योग्यता इसरानी ने साहित्य सृजन में लेखकों के निजी जीवन के मनोवैज्ञानिक प्रभाव विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं ऋचा इसरानी ने सिंधी लेखिकाओं के रचनाक्रम में कुटुंब प्रबोधन और सिंधियत विषय पर विचार व्यक्त किए। दोनों युवा साहित्यकारों ने राजस्थानी परंपरानुसार मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी का साफा पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में आठ साहित्यिक विषयों पर चर्चा हुई तथा विभिन्न विधाओं की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। आयोजन में राजस्थान सहित कई राज्यों के साहित्यकारों ने सहभागिता निभाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!