संतों के मंगल आगमन से धर्ममय होगा रजवास, आचार्य सुंदर सागर महाराज के सानिध्य में होगा संत शाला का भव्य लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): ग्राम रजवास में आज परम पूज्य दिव्य तपस्वी आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश होगा। आचार्य संघ के मंगल आगमन को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज रजवास में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। इस पावन अवसर पर संपूर्ण ग्राम धर्ममय वातावरण से सराबोर होगा। जानकारी के अनुसार आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज ससंघ का मंगलवार प्रातः 8:30 बजे ग्राम रजवास में भव्य मंगल प्रवेश होगा। इसके पश्चात आचार्य श्री के पावन सानिध्य एवं मंगल आशीर्वाद से प्रातः 10:30 बजे आचार्य सुंदर सागर निर्ग्रन्थ निलय (संत शाला) का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। संत शाला का लोकार्पण श्रेष्ठी सुरेश कुमार, नितिन कुमार, रवि कुमार आदि कुमार एवं समस्त छाबड़ा परिवार द्वारा किया जाएगा। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन को लेकर जैन समाज के लोगों में विशेष उत्साह है। समाजबंधु आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। संत शाला का लोकार्पण समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है, जो साधु-संतों के प्रवास एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। समाज के त्रिलोक जैन, सुरेंद्र जैन, रवि छाबड़ा, अभिषेक छाबड़ा एवं योगेश जैन ने बताया कि इस पावन अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज रजवास की ओर से सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आचार्य श्री के दर्शन, मंगल आशीर्वाद एवं संत शाला लोकार्पण समारोह में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!