स्व.ओमप्रकाश सैनी की 10वीं पुण्यतिथि पर रविवार को होगा श्रद्धांजलि सभा व कंबल वितरण कार्यक्रम

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्वर्गीय ओमप्रकाश जी सैनी की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार, 22 नवंबर को श्रद्धांजलि सभा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन ओमप्रकाश हजारीलाल सैनी मेमोरियल सेवा संस्थान, चिड़ावा की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर कांग्रेस कार्यालय, चेयरमैन जी की फैक्ट्री, जामा मस्जिद के पास, कॉलेज रोड, चिड़ावा में होगा। कार्यक्रम में सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला एवं पिलानी विधायक पितराम सिंह काला अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नगर पालिका चेयरमैन सुमित्रा सैनी एवं समिति संरक्षक तथा मारवाड़ हैंडीक्राफ्ट एवं उद्योग मेला के बलदेव सैनी ने बताया कि पुण्यतिथि पर स्व.ओमप्रकाश सैनी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। साथ ही जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर सेवा कार्य किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। आयोजकों के अनुसार कंबल वितरण के लिए टोकन व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करने के साथ स्व.ओमप्रकाश सैनी के सेवा कार्यों और स्मृतियों को जीवंत बनाए रखना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!