नीमराना में एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, सीसीटीवी में कैद

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना (संदीप भारद्वाज): क्षेत्र के प्रतापसिंहपुरा गांव स्थित बस स्टैंड पर लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को रविवार अल सुबह करीब 3 बजे अज्ञात बदमाश उखाड़कर ले गए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चार बदमाश एटीएम को उखाड़कर वाहन में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही नीमराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, इन्हीं बदमाशों ने इससे पहले बहरोड़ क्षेत्र में भी एक एटीएम लूटने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस वाहन के सायरन की आवाज सुनकर वे वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद बदमाशों ने नीमराना के प्रतापसिंहपुरा में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!