यूरिया की किल्लत को लेकर कृषि आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कालाबाजारी रोकने की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): खरीफ सीजन में बानसूर, नारायणपुर क्षेत्र के किसानों के सामने यूरिया संकट खड़ा हो गया है। समय पर खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं और फसलों की बुवाई पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।इस समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान हितैषी राकेश दायमा ने राजस्थान के कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि सहकारी समितियों और अधिकृत विक्रेताओं पर यूरिया की भारी कमी है। खाद के लिए किसानों को घंटों लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। समय पर यूरिया नहीं मिलने से फसलों की बुवाई और उत्पादन दोनों प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही बाजार में काला बाजारी भी बढ़ रही है। इस दौरान राकेश दायमा ने मांग की है कि बानसूर, नारायणपुर की समितियों पर तुरंत पर्याप्त मात्रा में यूरिया भिजवाया जाए और काला बाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि "किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसानों के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!