कराणा में व्यापारी से 60 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार व एक नाबालिग निरुद्ध

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): उपखंड क्षेत्र के बासदयाल थाना पुलिस ने कराणा कस्बे में कपड़े के व्यापारी से 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। कराणा मेन मार्केट के व्यापारी विनय कुमार रावत ने थाने पर उपस्थित होकर पुलिस को बताया कि 16 जुलाई की शाम करीब 7 बजे उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में 60 लाख रुपये की मांग की गई और पुलिस को सूचना देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। आरोपियों ने पैसे देने के लिए 5 दिन का समय भी दिया था। थानाधिकारी रामजीलाल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया। कार्रवाई में आरोपी अशोक गुर्जर (23) निवासी नवलपुरा, थाना बासदयाल को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। वहीं घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध कर धमकी में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी रंगदारी नहीं मिलने पर व्यापारी की दुकान पर फायरिंग करने वाले थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर बड़ी वारदात टाल दी। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!