जनसेवा की अनूठी मिशाल: 3.50 लाख की लागत से बने वॉटर कूलर का लोकार्पण, अतिथियों ने की भामाशाहों की सराहना

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): कस्बे के नगर परिषद पार्क के मुख्य द्वार पर राहगीरों व आमजन को भीषण गर्मी में शीतल जल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वॉटर कूलर मय कक्ष का भव्य लोकार्पण किया गया। श्री श्याम सेवा परिवार कोटपूतली की प्रेरणा से स्थानीय भामाशाह रामकुमार बंसल, मनीष कुमार बंसल एवं जितेश कुमार बंसल द्वारा स्व.श्रीमती कलावती देवी पत्नी स्व.बुधराम बंसल की स्मृति में करीब 3.50 लाख रुपये की लागत से इस सुविधा का निर्माण करवाया गया है। शुक्रवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथियों और भामाशाहों ने फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर इसे जनसेवा को समर्पित किया। 

*अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह*

लोकार्पण कार्यक्रम में डीएसपी लक्ष्मी सुथार, थानाधिकारी राजेश शर्मा तथा समाजसेवी अशोक बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान श्री श्याम सेवा परिवार की ओर से भामाशाहों का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। वहीं भामाशाह परिवार ने अतिथियों का साफा, माला और बुके भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएसपी लक्ष्मी सुथार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज सेवा का सबसे श्रेष्ठ उदाहरण है। ऐसे सेवा कार्य जनता को राहत देने के साथ-साथ समाज में आपसी सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं और भामाशाहों की इस अनूठी सहभागिता की सराहना की। थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने कहा कि जनहित में किए गए कार्य हमेशा दूसरों के लिए प्रेरणादायी होते हैं। नगर परिषद पार्क में आने वाले नागरिकों, राहगीरों व आमजन को इस वॉटर कूलर से सीधे तौर पर ठंडे पानी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी इस प्रकार के लोक-कल्याणकारी कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। समाजसेवी अशोक बंसल ने कहा कि समाज के सक्षम नागरिकों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सामाजिक कार्यों में योगदान जरूर देना चाहिए। बंसल परिवार द्वारा किया गया यह कार्य सामाजिक सरोकारों की एक उत्कृष्ठ मिषाल है, जो दूसरों को भी प्रेरित करेगी। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों, भामाशाहों और श्री श्याम सेवा परिवार के सदस्यों ने नगर परिषद पार्क परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा भविष्य में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान मनोज बंसल, सीताराम बंसल, राधेश्याम बंसल, महेश बंसल, गौरव बंसल, किशन बंसल, संतोष टेलर, मोहन सैनी, हरिराम कुमावत, धर्मेंद्र, आशीष, सुरेश सहित श्री श्याम सेवा परिवार के अध्यक्ष रामकुमार सैनी, महेश गर्ग, रामप्रकाश बंसल मन्नू, भंवर खान, महेंद्र सैनी, सतीश, हरिराम सैनी, लोकेश सैनी, प्रदीप अग्रवाल सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!