श्री दक्ष प्रजापति महाराज एवं श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना 27 जुलाई को

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): कस्बे के सुंदरपुरा रोड़ स्थित राजा दक्ष प्रजापति छात्रावास में आगामी 27 जुलाई को कुम्हार प्रजापत समाज के गुरु दक्ष प्रजापति महाराज जयंती पर छात्रावास के मुख्य द्वार पर श्री दक्ष प्रजापति महाराज व श्री गणेश जी की मूर्ति सहित देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जायेगी। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा विषाल कलश यात्रा निकाली जायेगी एवं विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां का प्रदर्षन भी किया जायेगा। छात्रावास के अध्यक्ष बस्तीराम प्रजापत, राधेश्याम प्रजापति साई, कृष्ण ठेकेदार भामाशाह द्वारा श्री दक्ष प्रजापति महाराज व श्री गणेश जी एवं अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित की जायेगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष बस्तीराम प्रजापत मोरदा, सेवानिवृत्त एसडीएम बनवारी लाल बासनीवाल, पूर्व अध्यक्ष मामचंद ठेकेदार, सचिव कमलेश प्रजापत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल प्रजापत, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश प्रजापति, रामकरण प्रजापत मोरदा, लालचंद कुम्हार पूतली, रोहिताश कुम्हार पूतली, गिर्राज प्रजापत केसवाना, बद्री प्रसाद पाथरेड़ी, महेश प्रजापत दांतिल, राधेश्याम प्रजापत साई समेत अन्य मौजूद रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!